वायरल न्यूज़

बीच क्लास में जब बच्चे को लगी तेज भूख, फिर बैग में मुंह घुसाकर खाने लगा बिस्किट, Video देख आपको भी याद आ जाएगा अपना बचपन

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्कूल में किसी क्लास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर किसी को अपना बचपन का दिन याद आ गया। इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद अपना-अपना विचार शेयर किया है।

Image

बीच क्लास में जब बच्चे को लगी तेज भूख(@gdpub_lic)

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप सबको भी अपना-अपना बचपन याद आ जाएगा। दरअसल यह वीडियो किसी स्कूल का है। जहां पर क्लास चल रही होती है। इन सबके बीच सबसे लास्ट बैंच पर बैठा हुए बच्चे का क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि जब उसे भूख लगती है तो वह अपना पेट भरने के लिए बीच क्लास में बिस्किट खाने लग जाता है।

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

बिस्किट खाने का इस बच्चे ने ऐसा तरीका अपनाया कि किसी को कानोंकान खबर तक नहीं हुई। उसने सबसे पहले अपने बैग को मुंह के पास रख लिया। फिर बिस्किट के पैकेट को फाड़ कर एक-एक करके खाने लगा और ऐसा करते समय उसने आस-पास इस बात का भी ध्यान रखा कि कोई उसे देख तो नहीं रहा है ना। इस वीडियो को वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद किया है।

बता दें इस वीडियो को @gdpub_lic नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। लोगों की प्रतिक्रियाएं की बात करें तो पहले यूजर ने लिखा: "क्या दिन थे यार बचपन वाला ऐसे हमलोग भी थे", दूसरे ने लिखा: "मैं तो आंवला और इमली खाती थी क्लास 12 तक", तीसरे ने लिखा: हम लोग भी ऐसा करते थे सर के डर की वजह से, क्या करें चीज बैग में रखकर रहा नहीं जाता था", चौथे ने लिखा: "वीडियो देखकर स्कूल के दिन याद आ गए ऐसे हम भी किया करते थे। सुबह घर से खाकर नहीं जाते थे, फिर भूख जल्दी लगने लगती थी। दो पराठे ले जाते थे एक लंच टाइम से पहले खा जाती थी एक लंच टाइम के समय"।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article