वायरल न्यूज़

हाथ में सब्जी और पैरों में रोनाल्डो जैसा जादू, इस छोटे उस्ताद का टैलेंट देखकर बड़े-बड़े फुटबॉलर भी हैरान रह जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नन्हे बच्चे का फुटबॉल खेलते हुए अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा पीछे हाथ बांधे हुए बेहद कुशलता से फुटबॉल पैरों से कंट्रोल करता नजर आ रहा है। उसकी इस कलाबाजी और जबरदस्त जगलिंग स्किल्स ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

Image

बच्चे का अनोखा टैलेंट (तस्वीर साभार- @vishnureals777)

Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन देश-दुनिया से ऐसे-ऐसे हुनर सामने आते हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने हैरान कर देने वाले फुटबॉल जगलिंग कौशल (Talent Video) से हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वो इस बच्चे का फैन हो गया।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा जर्सी पहने एक तंग गली या आंगन में खड़ा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चे ने अपने हाथ पीछे की ओर बांधे हुए हैं। इस स्थिति में जहां आम लोगों के लिए संतुलन बनाना भी मुश्किल होता है, वहीं यह नन्हा खिलाड़ी बड़ी ही आसानी से फुटबॉल को अपने पैरों, घुटनों और छाती से उछालते हुए निरंतर कंट्रोल कर रहा है। बच्चे का फोकस और गेंद पर उसका कंट्रोल इतना सटीक है कि फुटबॉल एक बार भी जमीन को नहीं छूती। उसके चेहरे का आत्मविश्वास और शांत रवैया यह साफ दर्शाता है कि उसने इस कला के लिए काफी अभ्यास किया है। तो आप भी पहले इस वीडियो में बच्चे का टैलेंट देखें...

    बच्चे का अनोखा टैलेंट

    बच्चे का टैलेंट देखकर आप भी उसका फैन हो गए होंगे। इनता ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को vishnureals777 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर इस बच्चे को सही ट्रेनिंग और सुविधाएं मिलें, तो यह भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकता है। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि सच्ची प्रतिभा को किसी महंगे मैदान या गियर की जरूरत नहीं होती, हुनर अपने आप रास्ता बना लेता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article