वायरल न्यूज़

Viral Video: जब बुजुर्ग ने डांस फ्लोर पर आकर रोबोट को दी कड़ी टक्कर, सोशल मीडिया पर छाया दोनों का स्वैग

Viral Video: एक इवेंट के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति एक आधुनिक ह्यूमनॉइड रोबोट के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोबोट बाबा जी के डांस मूव्स की हुबहू नकल कर रहा है, जिसे देखकर वहां मौजूद बच्चे और दर्शक रोमांचित हो जाते हैं।

Image

बुजुर्ग और रोबोट ने मचाया धमाल (तस्वीर साभार- @mehtapktrcgl)

Viral Video: आज के डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में रोजाना सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यूजर्स को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में परंपरा और आधुनिक तकनीक का ऐसा दुर्लभ मेल देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई मुस्कुराने पर मजबूर हो गया है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिन्होंने पारंपरिक लिबास और सिर पर सफेद पगड़ी पहनी हुई है, एक आधुनिक 'Canik Man' नामक ह्यूमनॉइड रोबोट के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ अपने हाथ उठाकर थिरक रहे हैं। मजेदार बात यह है कि उनके सामने खड़ा रोबोट सिर्फ मूकदर्शक नहीं बना है, बल्कि वह बुजुर्ग व्यक्ति के एक-एक डांस मूव और हाथों के इशारों की हुबहू नकल कर रहा है। यह अद्भुत नजारा किसी बड़े टेक फेस्ट का मालूम पड़ता है। आसपास मौजूद भीड़ खासकर छोटे बच्चे और युवा इस अनोखी जुगलबंदी को देखकर खुशी से झूम उठते हैं और अपने स्मार्टफोन में इस लम्हे को कैद करने लगते हैं। देखें वीडियो...

    बाबाजी और रोबोट का स्वैग

    वीडियो देखकर आप भी जरूर झूम उठे होंगे। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को mehtapktrcgl नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि यह अब तक का सबसे प्यारा AI वीडियो है। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि बाबा जी ने तो रोबोट को भी देसी स्टेप्स सिखा दिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article