वायरल न्यूज़

Funny: कैशियर की तरह ताबड़तोड़ नोट गिन रही थी बिल्ली, देखकर नहीं रुकेगी हंसी, वीडियो वायरल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 21, 2023, 06:56 PM IST

Cat Viral Video: सोशल मीडिया पर बिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे लेते हुए पैसे गिन रही है। जिसने भी बिल्ली का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। कई लोग तो वीडियो पर जमकर मजे भी ले रहे हैं।

Image

कैशियर बिल्ली

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बिल्ली का अनोखा अंदाज
  • मजे लेते हुए पैसे गिन रही थी बिल्ली
  • वीडियो देखकर लोगों की छूट रही हंसी

Cat Funny Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Cat Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। बिल्ली का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Trending Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें वो कैशियर की तरह नोट गिन रही है। जिसने भी यह बिल्ली का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया।

आमतौर पर आपने बिल्ली को चुराकर दूध पीते, खाना खाते हुए देखा होगा। लेकिन, कभी किसी बिल्ली को पैसे गिनते हुए देखा है, वो भी कैशियर की तरह? यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। क्योंकि, एक बिल्ली भल पैसे कैसे गिन सकती है। लेकिन, इन दिनों एक बिल्ली का एक झन्नाटेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैसे गिन रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं बिस्तर पर बिल्ली बैठी आराम से बैठी हुई है और उसके आगे नोटों के बंडल रखे हैं। एक हाथ से बिल्ली आराम से पैसे गिन रही है। बड़ी बात ये है कि जिस रफ्तार से बिल्ली पैसे गिन रही है, उसने सबको चौंका दिया है।

बिल्ली का अनोखा अंदाज

तो बिल्ली के इस रूप को देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। ट्विटर पर इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 25 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। कुछ लोग जहां बिल्ली की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि लगता है ये बिल्ली किसी बैंक में काम करती है। कुछ का कहना है कि अब बैंक में बिल्लियां ही काम करेंगी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article