वायरल न्यूज़

iPhone 17 खरीदने की नहीं थी कुब्बत, लड़के ने जुगाड़ से पुराने फोन को ही बना डाला आईफोन का लेटेस्ट वर्जन

जुगाड़ ना सिर्फ आपकी जरूरतों को पूरा करता है बल्कि ये आपके नए-नए शौक और सपनों को भी सच करने में आपकी मदद करता है। अगर आपको इस बात का यकीन ना हो तो आप वायरल हो रहे इस वीडियो को देखिए जिसके बाद आपको खुद ब खुद यकीन हो जाएगा।

Image

लड़के ने जुगाड़ के दम पर पुराने फोन को बना दिया iPhone 17 (Instagram/@jeejaji)

वो कहते हैं न कि जब कुछ काम नहीं आता तो जुगाड़ काम आता है। कुछ ऐसा ही हुआ iPhone 17 की चाहत रखने वाले एक लड़के के साथ। दरअसल, लड़के के पास इतनी कुब्बत नहीं थी कि वह आईफोन का लेटेस्ट वर्जन खरीद सके। ऐसे में उसने अपने फोन को अपग्रेड करने के लिए जुगाड़ का रास्ता अपनाया। लड़के का जुगाड़ इतना अनोखा था कि उसके इस जुगाड़ का वीडियो वायरल हो गया और फिलहाल सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर उसके जुगाड़ का यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है।

जुगाड़ से पुराने फोन को बना दिया iPhone 17

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के के हाथ में एक पुराना आईफोन है। लेकिन उसे चाहत आईफोन के लेटेस्ट वर्जन iPhone 17 की है। ऐसे में वह जुगाड़ का रास्ता अपनाता है और आईफोन 17 के लुक को कॉपी करते हुए एक स्टिकर अपने पुराने आईफोन के कैमरे पर चिपका देता है। जिससे अब उसके पुराने आईफोन का लुक बदलकर नए आईफोन 17 की तरह हो जाता है। अब उसके इस नए आईफोन को देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये आईफोन 17 नहीं है।

लड़के ने जुगाड़ से बचा लिए अपने हजारों रुपए

अपने जुगाड़ के इस तरीके से लड़का नए आईफोन पर खर्च होने वाले अपने 83 हजार रुपए बचा लेता है और अपना शौक भी पूरा कर लेता है। लड़के के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jeejaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर इसे नए तरह का Scam बता डाला। जबकि कई अन्य लोगों ने लड़के के इस जुगाड़ की खूब तारीफ की।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article