देश

'मानसा की घटना दुखद, कोई नहीं बचेगा' ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर बोले CM भगवंत मान

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर राज्य के CM भगवंत मान का बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि 'यह घटना बेहद दुखद है और इसे लेकर सख्त कार्रवाई होगी साथ ही साजिश में शामिल कोई भी बख्शा नहीं जाएगा'

Image

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर बोले CM भगवंत मान (फाइल फोटो)

Punjab Crime News: नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, 'मानसा की यह घटना बेहद दुखद है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल लोगों के अलावा कोई और भी शामिल है, तो उसे भी कानून के दायरे में लाया जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जहां तक विपक्ष की बात है, तो उनके पास उठाने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है और वे बस लाशों पर राजनीति कर रहे हैं। सब कुछ सामने लाया जाएगा और सच्चाई पूरी तरह से उजागर होगी।'

बता दें कि पंजाब के मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई, इस हत्या का वीडियो भी सामने आया था। परविंदर झोटा एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग्स को लेकर पूछताछ करने गए थे।

परविंदर झोटा खुलकर ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ खड़े थे

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या एक मेडिकल स्टोर पर कर दी गई थी। दरअसल परविंदर झोटा खुलकर ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ खड़े थे, उन्हें बेनकाब करते थे, इसी को लेकर वो 13 अक्टूबर यानी मंगलवार सुबह एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और ड्रग्स बेचने को लेकर पूछताछ करने लगे। तभी मेडिकल स्टोर पर मौजूद एक शख्स ने पिस्टल निकाली और गोली चला दी।

आरोपी ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, पूरी घटना फोन कैमरे में कैद

झोटा दुकान मालिक से दवा बेचने को लेकर सवाल-जवाब कर रहे थे और इस पूरी बहस का अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। बहस के दौरान मेडिकल स्टोर मालिक ने अपनी पिस्तौल निकाल ली। परविंदर झोटा को वीडियो में यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि दुकानदार ने पिस्तौल निकाल ली है। इसके तुरंत बाद आरोपी ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसकी पूरी घटना उनके फोन कैमरे में कैद हो गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए परविंदर सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाते थे परविंदर सिंह झोटा

परविंदर सिंह झोटा मानसा में लंबे समय से अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ सक्रिय अभियान चला रहे थे और इससे पहले भी कई केमिस्ट दुकानों द्वारा बेची जा रही प्रतिबंधित व नशीली दवाओं का पर्दाफाश कर चुके थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मानसा की घटना दुखद, कोई नहीं बचेगा' ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर बोले CM भगवंत मान

'मानसा की घटना दुखद, कोई नहीं बचेगा' ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर बोले CM भगवंत मान

SIR विवाद के बीच EC का बड़ा ऐलान-17 राज्यों में वोटर लिस्ट की 'स्पेशल समरी रिवीजन', UP, उत्तराखंड-पंजाब समेत ये राज्य शामिल

SIR विवाद के बीच EC का बड़ा ऐलान-17 राज्यों में वोटर लिस्ट की 'स्पेशल समरी रिवीजन', UP, उत्तराखंड-पंजाब समेत ये राज्य शामिल

'राज्यपाल के पद पर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति से मैं स्तब्ध', राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से की पुनर्विचार की अपील

'राज्यपाल के पद पर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति से मैं स्तब्ध', राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से की पुनर्विचार की अपील

'यह सिर्फ मेरी नहीं, हर बेटी की लड़ाई है': अंकिता भंडारी के माता-पिता का दिल्ली में बड़ा अल्टीमेटम, राज्यपाल नियुक्ति रोकने और CBI जांच की मांग

'यह सिर्फ मेरी नहीं, हर बेटी की लड़ाई है': अंकिता भंडारी के माता-पिता का दिल्ली में बड़ा अल्टीमेटम, राज्यपाल नियुक्ति रोकने और CBI जांच की मांग

मणिपुर के इंफाल में बड़ी घटना: नाश्ते के बाद 78 BSF जवानों और 3 नागरिकों को हुआ फूड पॉइजनिंग, RIMS अस्पताल में इमरजेंसी भर्ती

मणिपुर के इंफाल में बड़ी घटना: नाश्ते के बाद 78 BSF जवानों और 3 नागरिकों को हुआ फूड पॉइजनिंग, RIMS अस्पताल में इमरजेंसी भर्ती