एजुकेशन

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 28 अक्टूबर तक मौका

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने 12,405 पदों पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

UP Assistant Teacher Recruitment 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने 12,405 पदों पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने के साथ फीस भी जमा कर सकेंगे। आयोग ने आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने के लिए भी अतिरिक्त समय दिया है।

यह भर्ती विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत निकाली गई है। आयोग के इस फैसले से उन उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा, जो पहले तय समय-सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे।

UP Assistant Teacher Recruitment 2026 Notice

UP Assistant Teacher Recruitment 2026 Notice

अब कब तक भर सकेंगे आवेदन फॉर्म?

आयोग ने आवेदन और उसमें संशोधन करने की तारीखों में बदलाव किया है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर और फॉर्म में सुधार की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी। अब दोनों के लिए नई समय-सीमा जारी की गई है।

विवरणनई तारीख
कुल पद12,405
विज्ञापन संख्या05/2026
आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख28 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख31 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा की तारीख3 और 4 दिसंबर 2026

इस भर्ती के तहत दो अलग-अलग श्रेणियों में पद भरे जाएंगे। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से जुड़े प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 897 पद शामिल हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में 11,508 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस तरह कुल 12,405 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दिसंबर में ही होगी लिखित परीक्षा

आवेदन की तारीख बढ़ने के बावजूद लिखित परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयोग के तय शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को ही आयोजित होगी।

अभ्यर्थियों को आवेदन, संशोधन और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देश देखने चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article