Viral Video: महिलाएं अपने आंखों का आइब्रो या थ्रेडिंग करवाती हैं। ये तो आप सबने सुना होगा। पर क्या कभी आपने किसी जानवर का आइब्रो या थ्रेडिंग होते देखा है। आपका जवाब होगा नहीं। पर सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक भैंस आराम से चारा खा रही है। वहीं पर उसके पास एक महिला बैठी है। जिसमें वह महिला भैंस का थ्रेडिंग कर रही है।
लाखों लोगों ने देखी वीडियो
आसान भाषा में बताएं तो यह सूती धागे की मदद से भौंहों के अनचाहे बालों को हटाकर सुंदर आकार देने की एक प्रक्रिया होती है। महिला जब भैंस का आइब्रो बना रही होती है। तो वह भैंस भी उसका आनंद ले रही होती है। महिला को थ्रेडिंग करने में जरा सा भी दिक्कत ना हो भैंस चारा खाना बंद कर देती है और अपना सिर उसके पास ले जाती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kajal_rajput155 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 48 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर लाखों ने इसे लाइक किया है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "ब्यूटी पार्लर खोलो", दूसरे ने लिखा: "प्रैक्टिस ऐसे ही की जाती है", तीसरे ने लिखा: "मतलब आप बताना चाहते हो कि हम ब्यूटी पार्लर का काम कर लेते हैं", चौथे ने लिखा: "उसको दर्द होता है आप आइब्रो करते हो तो आप को कैसा दर्द होता है इसको ऐसे मत करो", पांचवे ने लिखा: "पार्लर की सारी ट्रेनिंग भैंस पर कर ली"।
