वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे के आते ही लड़ पड़े घोड़ा-घोड़ी, फिर जो दिखा हंसते चले जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 28, 2024, 11:02 AM IST

Bride Groom Video: दूल्हे की बारात से जुड़े इस वीडियो आपको ऐसा कुछ नजर आएगा जो शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।

Image

आपस में ही झगड़ने लगे घोड़ा-घोड़ी। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आपस में झगड़ पड़े घोड़ा-घोड़ी
  • कैमरे में कैद हुआ दिलचस्प नजारा
  • लाखों बार देखा गया वीडियो

Bride Groom Video: शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में भरे पड़े हैं। यहां हर रोज ऐसे वीडियो देखे और शेयर भी किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ऐसे होते हैं तो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर चौंक जाएंगे। फिर कुछ सेकंड बाद हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाएगा। वीडियो दरअसल बारात से जुड़ा है। इसमें दूल्हा बग्घी पर सवार पर है और बहुत खुश है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि बेचारे की खुशी दुख में बदल गई।

बीच में फंस गया दूल्हा

दरअसल दूल्हा जिस बग्घी में सवार था, उसे घोड़ा-घोड़ी की जोड़ी खींच रही थी। इसमें दोनों आराम से चल रहे हैं। मगर एकाएक फ्रेम में ऐसा कुछ दिखा जो शायद ही पहले देखा होगा। इसमें देखेंगे कि बग्घी के मोड़ पर पहुंचते ही दोनों आपस में झगड़ने लगे। दोनों एक-दूसरे हमला करते हैं। दोनों एक-दूसरे को दुलत्ती तक मारने लगे। इससे बग्घी का बैलेंस बिगड़ गया और दूल्हा सहित ये किनारे पर जा गिरी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आपस में झगड़ते हुए घोड़ा-घोड़ी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर ACN Bharat नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article