वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी में परिवार ने भरा 15.65 करोड़ का 'मायरा', सच्चाई जान फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 7, 2025, 12:19 PM IST

Rajasthan Viral Marriage Video: वायरल वीडियो राजस्थान में विवाह की रस्म से जुड़ा है जहां एक परिवार ने करीब 15.65 करोड़ का मायरा भरा है। इसमें दुल्हन पक्ष को 210 बीघा जमीन और पेट्रोल पंप दिया गया है।

Image

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है जिसपर नेटिजन्स खूब तंज कस रहे हैं। (photo/Instagram)

Rajasthan Viral Marriage Video: सोशल मीडिया पर विवाह से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया। वीडियो राजस्थान का बताया गया है जहां मामा ने अपनी भांजी की शादी में करीब 15.65 करोड़ मायरा दिया है। मायरा (यानी भात) दरअसल एक तरह की रस्म है जिसमें मामा या भाई अपनी बहन-भांजियों को विवाह के दौरान उन्हें उपहार देते हैं। वायरल वीडियो में देखेंगे एक ऐसा ही परिवार 100 कारों और दस लग्जरी बसों में मायरा देने पहुंचा।

दुल्हन पक्ष को मिला करोड़ों का मायरा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खुले मैदान में लग्जरी टेंट लगाया गया है और सैकड़ों लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसमें लड़की दुल्हन के लिबास में बैठी है और करीब में बड़े-बडे़ बैग रखे हैं। आसपास लोगों की भीड़ है। तभी एक शख्स बीच से खड़ा होता है और तेज आवाज में कुछ बोलता है। शख्स मायरा के रूप में लड़की को दी जाने वाले उपहार की जानकारी देता है।

मायरा में 210 बीघा जमीन और 15 किलो चांदी

शख्स बताता है कि 15 किलोग्राम चांदी, एक पेट्रोल पंप और 210 बीघा जमीन के अलावा एक प्लॉट और 1.51 करोड़ रुपये दिए गए हैं। लड़की को दिए सारे उपहार की कीमत जोड़ ली जाए तो ये करीब 15.65 करोड़ रुपये बैठती है। शख्स अपनी बात फिर दोहराता है कि कुल 15.65 करोड़ रुपये का मायरा (भात) कोठारिया परिवार ने भरा है। इधर सोशल मीडिया में जैसे ही नेटिजन्स को वीडियो की सच्चाई पता चली लोगों इसपर भड़ास निकालना शुरू कर दिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि कितने गर्व और खुले तौर पर दहेज का जश्न मनाया जा रहा है। एक यूजर ने इसे शादी की जगह एक डील की तरह बताया। ऐसे ही एक यूजर ने तंज कसते हुए इसे शादी की जगह कोई बिजनेस डील करार दिया। ऐसे एक अन्य कमेंट इसे बेची बचाओ अभियान का मजाक बताया है। एक यूजर ने दूल्हा पक्षा पर तंज कसते हुए लिखा कि कैसे दहेज के लिए मां-बाप ने अपने बेटे को बेच दिया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article