वायरल न्यूज़

फरमान-ए-गिफ्टः कपल ने अपनी शादी में गेस्ट से रखी ऐसी डिमांड, सुनते ही कहेंगे- ये तो अलग लेवल है भाई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 22, 2023, 09:25 AM IST

दुनिया में अजीबोगरीब मामला देखने को खूब मिलता है। ऐसा ही एक मामला आजकल इंटरनेट का काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, एक विदेशी कपल ने अपने शादी में आने वाले रिश्तेदारों के लिए एक ऐसा फरमान जारी किया, जो आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Image

शादी के दौरान कपल ने रखी अनोखी शर्त (Image Credit: iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में कपल ने रखी अजीब शर्त
  • सुनते ही आ जाएगी हंसी
  • काफी वायरल हो रहा इनका ये पोस्ट

Couple Want Money Instead of Gifts: शादी तो आप सभी ने अटेंड की होगी, खाना भी खाया होगा और गिफ्ट भी दिया होगा और कुछ शादियों में तो आपने लिफाफे में पैसे रखकर भी दिए होंगे। ये एक परंपरा और खुशी के रूप में देखा जाता है, जहां मेहमान अपनी स्वेच्छानुसार दूल्हे-दुल्हन को सामान देते हैं। लेकिन अगर आपसे शादी अटेंड करने के लिए कोई एक फरमान रख दिया जाए, तो आप क्या करेंगे? जाहिर है कि पहले आप जानना चाहेंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? कुछ ऐसा ही मामला एक विदेशी कपल के साथ, जहां दोनों ने अपनी शादी में आने वाले रिश्तेदारों और दोस्तों से एक खास शर्त रख दी, जिसे सुनने के आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दरअसल, एक लव-बर्ड्स ने अपने शादी में आने वाले रिश्तेदारों के लिए एक अजीबोगरीब व अनोखी शर्त रख दी, जिससे आप भी देखने के बाद सोच में पड़ जाएंगे। उनका ये पोस्ट काफी वायरल भी हो रहा है, जिसमें लिखा है कि फंक्शन में शामिल होने वाले रिश्तेदार गिफ्ट की जगह पैसों का उपहार दें, वे भौतिक उपहारों के बजाय मौद्रिक उपहार लेना ज्यादा पसंद करेंगे। इस कपल ने उसका स्क्रीनशॉट रेडिट पर साझा भी किया, जो काफी वायरल हो रहा है।

Couple Want Money Instead of Gifts

ये रहा कपल का वायरल पोस्ट (Image Credit: reddit.com)

कपल ने गिफ्ट की जगह पैसों की मांग की

ऐसे में कपल के इस पोस्ट से काफी प्रेमियों ने आलोचना भी की। लोगों ने कहा कि ये कपल की पर्सनल मर्जी है, जो सही नहीं है। ऐसा कपल के पक्ष में भी एक रिप्लाई देखने को मिला, जिसमें लिखा कि हाल ही में उसने जितनी भी शादी अटेंड की, उन सभी में उसने गिफ्ट में पैसे ही दिए। क्योंकि उनमें अधिकतर कपल ऐसे थे, जो काफी पहले से साथ में रहते थे, जिससे उनके पास काफी सामान पहले से था। ऐसे में इस कपल को भी सामान की जरूरत नहीं होगी तो उनका ऐसा कहना ठीक है। वैसे देखा जाए तो रिश्तेदारों के सामने ऐसे शर्त रखना अनुचित है। आपको ये मजेदार आर्टिकल कैसा लगा, हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article