वायरल न्यूज़

Brain Test: सांप की भीड़ में कहां छिपा बैठा है नाग, कोई शिव का भक्त ही ढूंढ पाएगा आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 17, 2025, 11:59 AM IST

Brain Test: ब्रेन टेस्ट से जुड़ी एक जबरदस्त तस्वीर के साथ एक फिर हाजिर हुए हैं। आज की इस तस्वीर में आपको हर जगह सांप लिखा नजर आएगा। मगर सांप की इस भीड़ में एक जगह नाग भी कहीं छिपकर बैठा हुआ है।

Image

ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNN)

Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज अजब-गजब चैलेंज देखने को मिलते हैं। मगर इन सबमें ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाले चैलेंज नेटिजन्स को खूब पसंद आते हैं। ऐसे चैलेंज में खास तस्वीरें होती हैं जिनमें रहस्य छिपे होते हैं। लोगों को उन्हीं रहस्य को तय समय के भीतर खोजने का चैलेंज दिया जाता है। कई बार हम चैलेंज पूरा करत लेते हैं, मगर कई बार दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है, मगर जवाब नहीं मिलता है।

शिव भक्त ही ढूंढ पाएगा जवाब

आज एक ऐसे ही खास चैलेंज के साथ हाजिर हुए हैं जिसे तय समय में हल करना है। ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ सिर्फ सांप लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं सांप की इस भीड़ में एक जगह कहीं नाग भी छिपकर बैठा हुआ है। आज आपको उसी नाग को खोजना है और इसके लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। कोई शिव भक्त ही होगा जो आसानी से जवाब ढूंढ लेगा।

अगर इतने समय में आपने जवाब तलाश कर लिया है तो आप विजेता हैं। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं परेशान नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है। नीचे गोल घेरे में देखिए जवाब कहां छिपा हुआ है।

गोल घेरे में देखें जवाब

brain test

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना सांप की भीड़ में नाग ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article