वायरल न्यूज़

Brain Test: मैना की भीड़ में कहां है सेना, अगर खोज लिया तो कहलाओ जाबाज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 25, 2025, 02:15 PM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग और आंखों को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। अगर इस चैलेंज को हल कर दिया तो सचमुच जीनियस मान लेंगे।

Image

दिमाग को परखने वाली तस्वीर। (photo/TNN)

Brain Test Puzzle: दुनिया में अरबों लोगों की आबादी निवास करती है। मगर इनमें छोटी जनसंख्या ऐसी है जिसका दिमाग बहुत तेज है। तेज दिमाग के साथ बाज जैसी नजर वाले लोगों की आबादी तो और भी कम है। मगर कभी सोचा है आपका दिमाग और आंखों कितनी तेज हैं। खुद को परखना चाहते हैं तो आज ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाली है। मगर इसे हल करना आज हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है।

दिमाग को परखने वाली तस्वीर

वायरल तस्वीर में हर तरफ मैन लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं मैन की भीड़ एक जगह सेना भी है। नेटिजन्स को आज उसी सेना को खोजने का चैलेंज दिया गया है। मगर मजाल है कोई मैना की भीड़ से सेना को खोजकर दिखा सके। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए।

हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो आपको जाबाज मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको इस चैलेंज का जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखें जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना मैना की भीड़ में सेना ऐसी जगह थी जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article