यूटिलिटी

दूध, दही और पनीर के पैकेट पर जल्द दिखेगा नया लोगो, FSSAI ने जारी किए निर्देश

बहुत जल्द आपको दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट की पैकेजिंग में एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। FSSAI ने डेयरी प्रोडक्ट की पैकेजिंग पर नए लोगो को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

Image

दूध, दही और पनीर के पैकेट पर नजर आएगा एक नया लोगो (Photo: AI Generated Photo)

दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट (Dairy Products) खरीदने वाले ग्राहकों को जल्द ही इन प्रोडक्ट की पैकेजिंग में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डेयरी प्रोडक्ट की पैकेजिंग पर नए लोगो और लेबलिंग से जुड़े निर्देश जारी किए हैं। ताकि ग्राहक प्रोडक्ट की सही पहचान कर सकें और बाजार में खाद्य पदार्थों को लेकर किसी भी तरह का भ्रम न हो। नए निर्देशों के बाद दूध और दूध से बने दूसरे प्रोडक्ट के पैकेट पर जानकारी देने का तरीका बदल सकता है।

कैसा होगा नया लोगो?

FSSAI के नए नियम के मुताबिक, पैकेट पर नीले रंग के चौकोर बॉक्स के अंदर सफेद रंग की दूध की बूंद का निशान बनाया जाएगा। यह लोगो प्रोडक्ट के पैकेट के मेन डिस्प्ले पैनल (Principal Display Panel) पर लगाना अनिवार्य होगा। इसके लिए खाद्य नियामक ने लोगो का डिजाइन ही नहीं, बल्कि उसका साइज भी तय किया है।

पैकेट के साइज के हिसाब से बदलेगा लोगो

नए नियम के तहत सभी पैकेट पर लोगो का आकार एक जैसा नहीं होगा। पैकेजिंग के मुख्य डिस्प्ले पैनल का क्षेत्रफल जितना होगा, उसी के अनुसार लोगो का न्यूनतम साइज तय किया गया है। इसका मतलब है कि छोटे पैकेट पर छोटा लोगो लगाया जा सकेगा, जबकि बड़े पैकेट पर इसकी साइज भी बड़ा रखना होगा। कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि लोगो निर्धारित न्यूनतम आकार से छोटा न हो-

पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल का क्षेत्रफललोगो का न्यूनतम साइज
100 वर्ग सेमी तक6 मिमी
100 से 500 वर्ग सेमी तक8 मिमी
500 से 2,500 वर्ग सेमी तक12 मिमी
2,500 वर्ग सेमी से ज्यादा16 मिमी

किन प्रोडक्ट पर लागू होगा नियम?

यह बदलाव सिर्फ दूध, दही और पनीर तक सीमित नहीं रहेगा। FSSAI के संशोधित नियमों के दायरे में दूध और उससे जुड़े कई अन्य उत्पाद भी आएंगे। इनमें घी, मक्खन, चीज, खोया, आइसक्रीम और फ्लेवर्ड फर्मेंटेड मिल्क जैसे उत्पाद शामिल हैं। इसके अलावा कंपोजिट मिल्क प्रोडक्ट्स पर भी यह नियम लागू होगा।

इस तरह अलग-अलग कंपनियों के डेयरी उत्पादों के पैकेट पर एक समान पहचान वाला लोगो दिखाई देगा। इससे ग्राहकों को खरीदारी के दौरान इन प्रोडक्ट की पहचान करने में आसानी हो सकती है।

कब से लागू होगा नया नियम?

FSSAI ने 6 नवंबर 2026 को Food Safety and Standards (Labelling and Display) Second Amendment Regulations, 2026 को अधिसूचित किया है। यह संशोधन 2020 के लेबलिंग नियमों में किया गया है। हालांकि, कंपनियों को पैकेजिंग में बदलाव करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। नए नियम 1 जुलाई 2028 से प्रभावी होंगे।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article