एजुकेशन

PFRDA Grade A: असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 20 नवंबर को होगी परीक्षा

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने ग्रेड A फेज-2 परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। फेज-1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट pfrda.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

PFRDA Grade A: असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने ग्रेड A फेज-2 परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। फेज-1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट pfrda.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। PFRDA की ओर से ऑफिसर ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) के कुल 30 पदों पर भर्ती की जा रही है।

इस भर्ती के अगले चरण यानी फेज-2 की परीक्षा 20 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें।

PFRDA Grade A Phase 2 Admit Card 2026: जरूरी जानकारी
विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाPFRDA
पद का नामऑफिसर ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर)
कुल पद30
एडमिट कार्ड जारी12 नवंबर 2026
फेज-2 परीक्षा20 नवंबर 2026
डाउनलोड का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटpfrda.org.in

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले PFRDA की आधिकारिक वेबसाइट pfrda.org.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Latest News सेक्शन खोलें।

3. PFRDA Grade A Phase 2 Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।

5. स्क्रीन पर दिया गया वेरिफिकेशन कोड भरकर सबमिट करें।

6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

7. इसे डाउनलोड करें और 2-3 प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं ये जरूरी दस्तावेज

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता जरूर जांच लें। अगर किसी जानकारी में गलती है, तो PFRDA अधिकारियों से संपर्क करके उसे ठीक करवाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में 1475 प्रधानाचार्य भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article