टेक एंड गैजेट्स

Samsung का टैबलेट खरीदने वाले यूजर्स के लिए बुरी खबर, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत

Samsung ने इस टैबलेट के सभी Wi-Fi और Cellular मॉडल की कीमत 3,000 रुपये बढ़ा दी है। यानी अब ग्राहकों को इस टैबलेट को खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस मॉडल की कीतनी कीमत बढ़ी।

Image

सैमसंग के टैबलेट को खरीदने के लिए अब आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के पास अपने हर कैरटेगरी के यूजर्स के लिए कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं। सैमसंग ने पिछले कुछ समय में यूजर्स के लिए कई तरह के किफायती टैबलेट भी लॉन्च किए हैं। अगर आप सैमसंग का टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल सैमसंग ने अपने यूजर्स को एक बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी के Samsung Galaxy Tab A11+ की कीमतों में बढ़ोतरी होने की खबर सामने आई है।

एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung ने इस टैबलेट के सभी Wi-Fi और Cellular मॉडल की कीमत 3,000 रुपये बढ़ा दी है। यानी अब ग्राहकों को इस टैबलेट को खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बढ़ोतरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। साथ ही Samsung की वेबसाइट पर भी नई कीमतें अपडेट नहीं हुई हैं।

Samsung Galaxy Tab A11+ के सभी मॉडल की नई कीमत

टिपस्टर Sanju Choudhary ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Galaxy Tab A11+ की नई कीमतों से जुड़ी जानकारी शेयर की है। लीक के मुताबिक, टैबलेट के चारों वेरिएंट पहले के मुकाबले 3,000 रुपये महंगे हो गए हैं।

  • 6GB RAM + 128GB Storage (Wi-Fi): पहले 30,999 रुपये, अब 33,999 रुपये।
  • 6GB RAM + 128GB Storage (Cellular): पहले 34,999 रुपये, अब 37,999 रुपये।
  • 8GB RAM + 256GB Storage (Wi-Fi): पहले 38,999 रुपये, अब 41,999 रुपये।
  • 8GB RAM + 256GB Storage (Cellular): पहले 43,999 रुपये, अब 46,999 रुपये।

इस प्राइस लिस्ट के मुताबिक अगर आप Samsung Galaxy Tab A11+ के सबसे महंगे मॉडल की तरफ जाते हैं तो आपको इसके लिए 46,999 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह कीमत सिर्फ लीक हुई रिपोर्ट के आधार पर है। इसको लेकर कंपनी की तरफ से अभी किसी भी तरह की कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Samsung Galaxy Tab A11+ के फीचर्स

Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का TFT LCD डिस्प्ले मिलता है। यह स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में MediaTek MT8775 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें ग्राहकों को 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। खास बात यह है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को और बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा और बैटरी

फोटो खींचने और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy Tab A11+ में कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 8MP का कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy Tab A11+ में मिलने वाली बैटरी क्षमता की बात करें तो इसमें कंपनी ने 7,040mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है जिसमें कंपनी ने 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। स्मार्टफोन को पानी और डस्ट से बचाने के लिए इसमें IP52 रेटिंग दी गई है। IP52 रेटिंग का मतलब है कि टैबलेट को धूल और पानी की हल्की छींटों से सीमित सुरक्षा मिलती है। हालांकि, इसे पूरी तरह वाटरप्रूफ नहीं माना जाना चाहिए।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article