Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर खूब हंसी आती है। मगर कई बार आंखें नम करने वाले वीडियो भी सामने आते हैं। मगर इन सबसे इतर हमारे दिमाग को चैलेंज करने वाली तस्वीरें भी यहां खूब शेयर होती हैं। ऐसी तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग का धोखा भी कहा जाता है। दिमाग घुमा देने वाली एक ऐसी ही तस्वीर के साथ आज हम फिर हाजिर हुए हैं।
ट्रंप में कहां है टैरिफ
सोशल मीडिया में शेयर हुई इस तस्वीर में आपको हर तरफ ट्रंप लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आने वाला है। मगर जानते हैं ट्रंप की इस भीड़ में एक जगह टैरिफ भी कहीं छिपाकर रखा गया है। मगर मजाल है कोई उस छिपे हुए टैरिफ को ढूंढकर दिखा सके हैं। अगर आप खुद को जीनियस या तेज दिमाग वाला समझते हैं तो ये चैलेंज आपके लिए ही है। आपको बताना है आखिर वो टैरिफ कहां छिपाकर रखा हुआ है।
मिलेंगे दस सेकंड
हालांकि आप चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर को हल करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो आज के विजेता आप ही हैं। हालांकि जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। अगर हार मान ली है तो जवाब नीचे देख सकते हैं।
यहां देखिए जवाब

यहां गोल घेरे में देखिए जवाब।
देख लिया ना ट्रंप की भीड़ में टैरिफ ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
