वायरल न्यूज़

Brain Test: दिमाग के तोते उड़ गए मगर राजन में साजन नहीं दिखा, दम है तो आप ढूंढ निकालें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 15, 2025, 06:57 AM IST

Brain Test: आंखों के साथ दिमाग को परखने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। इसमें आपको हर तरफ राजन लिखा हुआ नजर आएगा। मगर तस्वीर में एक जगह साजन भी कहीं छिपा हुआ है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)

Brain Test Challenge: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार आंखों पर भरोसा करना तक मुश्किल होता है। अभी ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाली एक ऐसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जो दिमाग के तोते उड़ा देगी। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ राजन शब्द लिखा हुआ नजर आने वाला है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आने वाला है।

राजन में कहां है साजन

मगर जानते हैं वायरल तस्वीर में एक जगह कहीं पर साजन भी आराम से बैठा हुआ है। मगर मजाल है कोई राजन की भीड़ में बैठे साजन को ढूंढकर दिखा सके। अगर आप खुद को नजरों का सुल्तान समझते हैं तो ये चैलेंज आपके लिए है। आपको बताना है कि आखिर राजन की भीड़ में साजन कहां छिपा हुआ है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।

अगर इतने समय में जवाब ढूंढ निकाला तो आज के विजेता आप ही है। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

गोल घेरे में देखें जवाब

Optical Illusion

यहां देखें जवाब।

देख लिया ना राजन की भीड़ में साजन ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों को परखने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article