वायरल न्यूज़

Brain Test: चोरनी की भीड़ में चुपचाप बैठी है मोरनी, दम है तो आज ढूंढकर दिखा दें

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 25, 2025, 11:14 AM IST

Brain Test: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में हर तरफ चोरनी शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं चोरनी की इस भीड़ में एक जगह मोरनी भी चुपचाप बैठी है। आज आपको उसे ही खोजने का चैलेंज मिलेगा।

Image

वायरल तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)

Brain Test Puzzle: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां दिमाग को परखने वाली तस्वीरें सबसे ज्यादा शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीर को हम ऑप्टिकल इल्यूजन या नजर का भ्रम भी कहते हैं। दरअसल दिमाग घुमा देने वाली इन तस्वीरों में जवाब आंखों के सामने ही छिपा होता है, मगर उसे खोजना उतना ही मुश्किल होता है। आज हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं।

चोरनी की भीड़ में कहां है मोरनी

वायरल तस्वीर में हर तरफ चोरनी शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं चोरनी की इस भीड़ में एक जगह मोरनी भी लिखा हुआ नजर आता है। आज आपको उसी मोरनी को ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए।

आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो विजेता मान लेंगे। हालांकि किसी तरह चोरनी में छिपी मोरनी नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना चोरनी में मोरनी ऐसी जगह छिपी थी जिसे खोजना सचमुच किसी के लिए आसमान काम नहीं था।

End of Article