Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों में कुछ ऐसे रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें ढूंढ निकालना आमतौर पर बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। आज दिमाग को परखने वाली एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 88 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा।
88 में कहां छिपा है 83
तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यहीं नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं 88 नंबर की भीड़ में एक जगह गणित का 83 नंबर भी लिखा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आप खुद को धुरंधरों का सरदार समझते हैं एक कोशिश जरूर कीजिए। दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है। अगर आपने जवाब ढूंढ लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे। हालांकि अभी तक किसी तरह सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
गोल घेरे में देखिए जवाब

गोल घेरे में देखिए जवाब।
देख लिया ना 88 की भीड़ में 83 नजर के सामने ही छिपा हुआ था, मगर उसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
