वायरल न्यूज़

Brain Test: 75 की भीड़ में कहां बैठा है 76, अगर दम है तो ढूंढकर दिखाएं आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 27, 2025, 11:30 AM IST

Brain Test: सोशल मीडिया में एक अजब-गजब तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 75 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर इसी 75 की भीड़ में एक जगह 76 छिपा है जिसे खोजने का चैलेंज है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना मुश्किल है। (Photo/Twitter)

Brain Test: सोशल मीडिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया रहता है। मगर अभी दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक पहेली खूब शेयर की जा रही है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस पहेली को हल करना एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। इसमें आपको हर तरफ गणित का 75 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं 75 की भीड़ में एक जगह 76 नंबर भी छिपा हुआ है।

दम है तो ढूंढकर दिखाएं

नेटिजन्स को आज उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज दिया गया है। क्या आपमें उस खास नंबर को खोजने का दम है। अगर खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो तस्वीर में 76 नंबर को ढूंढकर दिखाएं। हालांकि इससे पहले कोशिश में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।

अगर आपने चैलेंज पूरा कर लिया तो सचमुच जीनियस मान लेंगे। हालांकि अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलेगा।

देखिए जवाब

Brain Test Puzzle

यहां गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना सवाल का जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article