वायरल न्यूज़

Brain Test Challenge: तीन बर्गर में एक है सबसे अलग, अगर पता लगा लिया तो मान लेंगे जीनियस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 23, 2025, 07:34 AM IST

Brain Test Challenge: दिमाग के साथ आंखों को परखने वाली फिर एक खास तस्वीर के साथ हाजिर हैं। वायरल तस्वीर में तीन एक जैसे बर्गर हैं, मगर इनमें एक बर्गर थोड़ा अलग है। आज आपको वही बर्गर खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Image

दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। (Photo/x.com)

Brain Test Challenge: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरों की भरमार है। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें कुछ खास ऑब्जेक्ट या नंबर छिपे होते हैं, मगर उन्हें खोज निकालना आसान काम नहीं होता है। कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जिनमें छिपे ऑब्जेक्ट को खोजने में दिमाग घूम जाता है, मगर जवाब नहीं मिलता। आज एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे हल करना अच्छे-अच्छों के लिए मुश्किल होने वाला है।

तीन बर्गर में एक है थोड़ा अलग

ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी ये तस्वीर तीन बर्गर से जुड़ी है। तस्वीर में तीनों बर्गर बिल्कुल एक जैसे नजर आता है। तीनों में जरा भी फर्क नहीं है। मगर क्या हो जब बताया जाए तीन बर्गर में एक अलग है। यानी तस्वीर में एक ऐसा बर्गर है जो बाकी दो से थोड़ा अलग है। आज आपको वही बर्गर खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। आपको बताना है आखिर वो बर्गर कौन सा है।

पहले शर्त जान लीजिए

हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर तय समय में जवाब तलाश कर लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Viral Photo

यहां गोल घेरे में देखें जवाब

दरअसल तीनों बर्गर में पहले वाला बाकी दोनों से थोड़ा अलग है। इसमें अन्य दो बर्गर से बीजों की संख्या थोड़ी कम है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article