वायरल न्यूज़

Optical Illusion: जेम्स बॉन्ड का दिमाग भी काम नहीं आया, कोई इंडियन ही O में छिपा C ढूंढ़ पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 14, 2025, 08:19 AM IST

Optical Illusion Test: वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ अंग्रेजी का O अक्षर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर इसमें एक जगह पर C भी कहीं छिपकर बैठा है, जिसे खोजने का चैलेंज है। अगर आपमें दम है तो दस सेकंड के भीतर इस चैलेंज को पूरा करके दिखाएं।

Image

दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। (Photo/Twitter)

Optical Illusion Test: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है। मगर इन सबसे इतर एक तस्वीर खूब लोगों को आकर्षित कर रही है। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग के धोखे से जुड़ी है, जिसे हल करना हल किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है। खुद जेम्स बॉन्ड वाला दिमाग भी इसे नहीं समझ पाया है। दरअसल वायरल तस्वीर में हर तरफ अंग्रेजी का O लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही लिखा हुआ नजर आता है।

O की भीड़ में छिपा है C

मगर जानते हैं O की भीड़ में कहीं पर C भी छिपकर बैठा हुआ है। मगर मजाल है कोई उसे ढूंढ़कर दिखा सके। कोई जीनियस इंडियन ही होगा जो इसे हल करके दिखा पाएगा। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो ये चैलेंज आपके लिए ही है। आपको बताना है आखिर O की भीड़ में C कहां छिपकर बैठा है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको सवाल का जवाब ढूंढ़ने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।

अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो आपको सुपर जीनियस मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह अभी तक जवाब नहीं ढूंढ़ पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

test You Eyes

test You Eyes

देख लिया ना O की भीड़ में C ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों को परखने वाली ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article