वायरल न्यूज़

EYE TEST: 2025 में छिपा है भविष्य का 2050, दम है तो ढूंढ लें आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 13, 2025, 10:16 AM IST

Brain Test Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में हर तरफ 2025 लिखा हुआ नजर आता है। मगर इसमें एक जगह पर 2050 भी छिपा हुआ है, जिसे खोजने का चैलेंज मिलेगा।

Image

तस्वीर में एक जगह पर 2050 लिखा है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

Brain Test Challenge: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम चौंक जाते हैं मगर कई बार दिमाग घूम जाता है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर सामने आई है। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का टेस्ट लेने वाली है। इसमें आपको हर तरफ 2025 लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसी नंबर की भीड़ में एक जगह 2050 भी कहीं छिपा हुआ है।

खोजना है 2050

मगर भविष्य का ये नंबर ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। बताएं आखिर 2025 की भीड़ में 2050 कहां पर छिपा हुआ है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्प दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो तब ही आप विजेता मान जाएंगे।

हालांकि किसी तरह जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल नहीं होने वाला है। आपको यहां ये भी पता चलेगा आखिर 2025 की भीड़ में 2050 कहां पर छिपा हुआ है।

यहां देखें जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article