वायरल न्यूज़

Brain Test: बीरबल भी बादशाह की भीड़ में शहंशाह नहीं खोज पाया, कोई सिकंदर ही होगा कामयाब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 19, 2025, 10:32 AM IST

Brain Test Challenge: दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। आपको बताना है कि बादशाह की भीड़ में शहंशाह कहां बैठे हैं। चैलेंज पूरा करने के लिए पांच सेकंड का समय मिलेगा।

Image

दिमाग को परखने वाले इस चैलेंज को पूरा करना आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)

Brain Test Challenge: आपके तेज दिमाग और आंखों को परखने वाली फिर एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी हुई है। इसमें आपको हर तरफ बादशाह लिखा हुआ नजर आएगा। यानी तस्वीर के हर एक कोने में सिर्फ बादशाह लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि बादशाह की भीड़ में एक जगह शहंशाह भी आराम से बैठे हैं। मगर मजाल है कोई शहंशाह को खोजकर दिखा सके। खुद चालाक बीरबल का दिमाग भी तय समय में इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाया है।

बादशाह की भीड़ में शहंशाह

मगर क्या आपमें दम है जो इस चैलेंज को पूरा करके दिखा सकें। अगर जवाब हैं तो आपको बताना है कि बादशाह की भीड़ में शहंशाह कहां बैठे हैं। हालांकि इस चैलेंज के लिए आपको सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। इतने में समय चैलेंज पूरा करने वाला कोई सिकंदर ही होगा। चैलेंज पूरा करने के लिए आपका समय अब शुरू होता है।

क्या आपने जवाब तलाश कर लिया है या फिर अभी तक भी कामयाबी नहीं मिल पाई है। हालांकि पचास सेकंड के भीतर भी आपने जवाब तलाश कर लिया है तो भी बड़ी बड़ी है। मगर अभी तक भी जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो कोई बात नहीं है। सवाल का जवाब भी यहीं पता चलेगा।

यहां देखें जवाब

Brain Test Puzzle

Brain Test Puzzle

देख लिया ना बादशाह की भीड़ में शंहशाह ऐसी जगह बैठे थे जिन्हें खोजना वाकई बेहद मुश्किल काम था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article