Brain Test: ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग को परखने वाली तस्वीरें अक्सर हमें परेशान करती हैं। इन तस्वीरों में कुछ रहस्य या नंबर छिपे होते हैं जिन्हें ढूंढना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। आज हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। तस्वीर को हल करने की कोशिश में खुद गणित के टीचरों का दिमाग तक फुस्स हो गया है।
99 की भीड़ में कहां छिपा है 98
दरअसल वायरल तस्वीर में हर तरफ गणित का 99 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं 99 नंबर की इस भीड़ में एक जगह 98 नंबर भी चुपचाप बैठा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस नंबर को ढूंढकर दिखा सके। अगर आपमे ंदम है तो कोशिश जरूर कीजिए। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में ढूंढ लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे।
हालांकि किसी तरह दिए गए समय में या फिर अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखेंग जवाब

यहां गोल घेरे में देखें जवाब।
देख लिया ना सवाल का जवाब ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना सचमुच बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
