वायरल न्यूज़

Brain Test: क्या आपके पास है एनिमल लवर वाला दिल, तभी खोज पाएंगे दोनों तस्वीरों में तीन अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 3, 2024, 12:44 PM IST

सोशल मीडिया पर ब्रेन टीजर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें जंगल बुक वाली दो तस्वीरें नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीरों में तीन अंतर दिए गए हैं, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

Image

तस्वीर में छिपा है तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है तीन अंतर
  • ढूंढने के लिए मिला 12 सेकंड

Brain Teaser Puzzle Photo: सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको जंगल बुक की दो तस्वीरें नजर आएंगी। इस तस्वीर में तीन अंतर छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में लोगों को सुबह से शाम हो जा रही है लेकिन फिर भी वे इसे सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी तो आप एनिमल लवर कहलाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको जंगल बुक की दो तस्वीरें नजर आएंगी, जो बिल्कुल एक जैसी ही लग रही है। लेकिन इन दोनों तस्वीरों में थोड़ा सा अंतर है, जिसे खोजने का चैलेंज दिया गया है। बता दें, तस्वीर को सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर फेल होते नजर आ रहे हैं। सिर्फ 2 प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं, जो इस तस्वीर को सॉल्व करने में सफल हो पाए। बाकी लोगों ने हार मानकर अपने हाथ खड़े कर लिए हैं।

Optical Illusion Eye Test Solution

जंगल बुक की इन दोनों तस्वीरों में यहां छिपा है तीन अंतर

जंगल बुक की इन दोनों तस्वीरों में यहां छिपा है तीन अंतर

ब्रेन टीजर की इस तस्वीर (Brain Teaser Viral Photo) में अगर आपने तीन अंतर ढूंढ लिया हो तो आप हमारे आर्टिकल पर कमेंट कर भी बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी तक आप इसे नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि तस्वीर में तीन अंतर कहां छिपा है। दरअसल, ऊपर दिए गए तस्वीर में आपको लाल सर्कल नजर आएगा, वहां आप दोनों तस्वीरों में तीनों अंतर को देख सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article