वायरल न्यूज़

Brain Test: चालाक दिमाग ही गणित का 88 ढूंढ पाएगा, दम है तो ढूंढकर दिखाएं आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 30, 2025, 12:14 PM IST

Brain Test: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। तस्वीर में हर तरफ गणित का 99 नंबर नजर आता है। मगर इसमें एक जगह 88 नंबर भी छिपा है जिसे ढूंढने का चैलेंज है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर। (Photo/TNN)

Optical Illusion Puzzle: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी भी बहुत आती है। मगर इन सबसे इतर आज एक ऐसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करने का चैलेंज मिला है। ब्रेन टीजर वाली इस तस्वीर में हर तरफ गणित का 99 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है।

99 में कहां है 88

मगर जानते हैं कि 99 नंबर की इस भीड़ में एक जगह गणित का 88 नंबर भी कहीं छिपकर बैठा है। वो खास नंबर ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजने में अच्छे-अच्छों की हालत पतली होने वाली है। अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो आप विजेता कहलाएंगे। हार गए हैं तो कोई बात नहीं है। जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Brain Result

गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article