गांव की जिंदगी कितनी बेफिक्री की होती है, उसका जीता जागता एक उदाहरण आज हम आपको दिखाने वाले हैं। गांव के लोगों के इस बेफिक्री का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि गांव के कुछ लड़के मौत को चिढ़ाते हुए हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़कर नीचे पानी में गोता लगा रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए और इस गांव को "यमराज का गांव" बता रहे हैं।
खतरों से खेलते हुए मस्ती करते दिखे लड़के
वीडियो में आप देख सकते हैं कि गांव के कुछ लड़के 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर लटकते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, ये लड़के न केवल तार पर लटक रहे हैं, बल्कि वहां से नीचे पानी में गोता भी लगा रहे हैं। यह नजारा इतना खतरनाक है कि देखने वालों की सांसें भी थम गईं। लोग इस बात पर भी काफी हैरान हैं कि इतने हाई वोल्टेज के तार से लटककर इस तरह का स्टंट करना खतरे को बुलावा देने जैसा है।
ये भी पढ़ें:
तारों में करंट होने का खतरा
वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों की नजरें इस वीडियो की बारिकियों पर गईं, जहां लोगों ने देखा कि जिस हाईटेंशन लाइन से लटककर बच्चे कूद रहे हैं, वह किसी ट्रांसफॉर्मर से नहीं जुड़ी और ना ही उसमें किसी तरह से करंट दौड़ रहा है, जिससे लड़कों को करंट लगने का कोई खतरा हो। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर यह भी कहा कि इन तारों में करंट नहीं है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rockstar_sinhaji नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे "मौत का खेल" करार दिया, तो कुछ ने मजाक में कहा, "लगता है यमराज का गांव यहीं है!" वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे मूर्खता बताया। ऐसे ही इस वीडियो को लेकर अन्य लोगों की भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यह क्या पागलपन है? जिंदगी इतनी सस्ती है क्या?" वहीं, दूसरे ने लिखा, "ऐसे स्टंट्स न करें, यह जानलेवा हो सकता है।"
