वायरल न्यूज़

शादी ने खोल दी लड़के की किस्मत! घोड़ी चढ़ने से पहले बंदे को मिला BSF का ज्वॉइनिंग लेटर

एक लड़के की किस्मत उसकी शादी वाले दिन ही खुल गई जब घोड़ी चढ़ने से पहले उसके हाथ में BSF का जॉइनिंग लेटर मिल गया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

शादी पर आया ज्वाइनिंग लेटर (X/@sonuydv87)

किस्मत पर यकीन करने वाले कई लोगों का मानना है कि कुछ लोगों की किस्मत उनकी शादी के बाद खुलती है या यूं कहें कि शादी के बाद आपका पार्टनर आपके लिए शुभ समय लेकर आपकी जिंदगी में आता है। कुछ ऐसा ही कमाल हुआ एक लड़के की जिंदगी में जिसे अपनी शादी वाले ही दिन सरकारी नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर मिला। लड़के के इस गुड लक की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि लड़के के जीवन में उसकी होने वाली पत्नी एक रोशनी बनकर आई है, वहीं कुछ लोग इसे लड़के की होने वाली पत्नी के सोलह सोमवार के व्रत का नतीजा बताते हैं।

शादी वाले दिन लड़के को मिला BSF का ज्वाइनिंग लेटर

सोशल मीडिया पर लड़के का वीडियो भी खूब वायरल है, जिसमें उसके शादी वाले दिन घोड़ी चढ़ने से पहले एक डाकिए को उसे उसका ज्वानिंग लेटर हाथ में थमाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के के घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। उसके बदन पर हल्दी लगाी हुई है और वह इसी हाल में बाहर अपने दरवाजे पर खड़े डाकिए से अपनी सरकारी नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर लेने जा रहा है। लड़के की किस्मत और उसकी मेहनत का फल देख डाकिए के चेहरे पर भी मुस्कान देखी जा सकती है। लड़के के चेहरे पर भी सरकारी नौकरी लगने की खुशी भी साफ झलक रही है। लड़का लेटर लेने से पहले डाकिए के रजिस्टर पर साइन करता है और पोस्टमैन खुशी से लड़के को उसका ज्वाइनिंग लेटर खोलकर डाकिया दिखा रहा है।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर लड़के को दी बधाई

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sonuydv87 नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसमें कैप्शन में लिखा है, "शादी वाले दिन BSF ज्वाइनिंग लैटर मिल गया। मेहनत जरूर इसकी है, लेकिन मन्नतें लड़की की रहीं होंगी।" वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 11 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर लड़के की अच्छी किस्मत पर खुशी जताई है, जबकि कई लोगों ने लड़के के भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। जैसे, एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शादी फिक्स होते ही भाई की तो किस्मत खुल गई।" दूसरे ने लिखा, "वाह! शादी वाले दिन ज्वाइनिंग लैटर मिलना बड़ी खुशी की बात है। लगता है मेहनत और मन्नत दोनों काम आईं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article