कॉलेज फंक्शन में लड़के ने किया शानदार डांस (Instagram)
मुख्य बातें
Michael Jackson Style Dance: रांची के एक युवक, शशांक सिंह, ने हाल ही में एक कॉलेज फंक्शन में अद्भुत डांस प्रदर्शन कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। माइकल जैक्शन के गानों पर अपने जादुई मूव्स से, उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। मैरून शर्ट और ब्राउन ट्राउजर पहने शशांक ने स्टेज पर जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस किया। उनका प्रदर्शन इतना प्रभावशाली था कि ऑडिटोरियम में लोग खुशी से चीखने लगे और काफी चीयर्स भी किया।
ये भी पढ़ें - College Farewell: कॉलेज फेयरवेल में लड़कियों ने मचाया तहलका, डांस देख लोग बोले - बेस्टफ्रेंड हो तो ऐसी
इस वायरल वीडियो में शशांक ने माइकल जैक्शन की कुछ प्रसिद्ध डांस मूव्स को बखूबी निभाया। स्पिन से लेकर क्लासिक मून वॉक तक, उन्होंने हर एक स्टेप को प्रभावी तरीके से दर्शाया। उनके डांस के हर कदम में ऊर्जा और विस्मय था, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शशांक का प्रदर्शन सच में एक यादगार पल था और उनके प्रति लोगों का उत्साह देखने लायक था।
शशांक का डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर '@_shashank_singh00_' नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिस पर देखते ही देखते 15 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। इस प्रकार, शशांक सिंह ने अपनी कला से सभी का ध्यान खींच लिया है और वह अब इंटरनेट पर एक नया सितारा बन गए हैं। यूजर्स का कहना है कि शशांक का ये डांस वाकई में माइकल जैक्सन की याद दिलाता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।