वायरल न्यूज़

Video: बिजली के खंभे पर घंटों फंसा रहा भालू, आखिर में हुआ दिल दहला देने वाला अंजाम

अमेरिका के न्यू मैक्सिको में 22 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर फंसे ब्लैक बियर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Image

बिजली के खंभे पर चढ़ा भालू (X/@ScottEnlow)

सोशल मीडिया पर एक बेहद दुखद वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Video) में एक काला भालू (ब्लैक बियर) बिजली के ऊंचे खंभे पर फंसा हुआ दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि यह घटना अमेरिका के न्यू मैक्सिको की है। भालू काफी देर तक वहीं फंसा रहा और आखिर में करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हाई-वोल्टेज पोल पर चढ़ा भालू

द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भालू करीब 22 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर चढ़ गया था। वहां 7,200 वोल्ट की हाई-वोल्टेज बिजली की लाइनें थीं। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि भालू बुरी तरह घबराया हुआ था और तेजी-तेजी से सांस ले रहा था। वह नीचे उतरने की कोशिश भी नहीं कर पा रहा था। इस घटना को सबसे पहले सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा। उन्होंने तुरंत इमरजेंसी सर्विसेज़ को इसकी जानकारी दी। एक व्यक्ति ने बताया कि वह करीब 30 मिनट तक मौके पर रुका रहा, लेकिन कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। बाद में दोबारा फोन करने पर उसे बताया गया कि भालू खुद ही नीचे उतर जाएगा, इसलिए लोगों को उससे दूर रहने को कहा गया, लेकिन हालात कुछ और ही हो गए। जब तक बिजली विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक भालू को करंट लग चुका था और उसकी मौत हो गई। बाद में उसका शव बिजली के खंभे के नीचे मिला।

बिजली के पोल पर फंसे भालू का दर्दनाक अंत

वन्यजीव विभाग का कहना है कि लोगों को भालू से दूर रहने की सलाह दी गई थी। हालांकि कई लोग वहां रुककर उसका वीडियो बनाने और फोटो खींचने लगे। इससे भालू लंबे समय तक उसी जगह रुका रहा। हालांकि विभाग ने यह नहीं बताया कि अगर तुरंत रेस्क्यू होता तो भालू की जान बच सकती थी या नहीं। न्यू मैक्सिको में ब्लैक बियर पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में रहते हैं लेकिन कई बार भालू नई जगह की तलाश में शहरों और आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में वे अनजाने में बिजली के खंभों, सड़कों या अन्य खतरनाक जगहों पर फंस जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article