High Peak Stunt Video: स्टंट के काफी सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं लेकिन कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जो दिलदहला कर रख देता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना खतरनाक है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। वीडियो में आपको एक शख्स पहाड़ी के ऊपरी शिखर पर स्टंट करता हुआ दिखाई देगा।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स पहाड़ी के ऊपरी शिखर से कूद जाता है। ये ऊंचाई भी काफी अधिक दिख रही है और कूदने के बाद वह सीधा पानी में जा गिरता है, जो कि एक झील नजर आ रहा है। नजारा दिखने में बेहद खूबसूरत है और डरावना भी। रोमांचक नजारे वाले इस जगह पर शख्स ने वाकई कमाल का स्टंट किया है, जो कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।
स्टंटबाजी के चक्कर में शख्स ने लगाई छलांग
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा स्टंट करने के लिए जिगरा चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा करना जोखिम भरा साबित हो सकता है। बता दें, इस वीडियो को 'jeremynicollin' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अबतक 19 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
