वायरल न्यूज़

Shocking Video: परोपकार करने के चक्कर में चली जाती जान, मगरमच्छ को खाना खिलाना शख्स को पड़ा भारी

Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ इंसानों पर हमला करता दिखाई दिया होगा। इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखते-देखते आपकी आत्मा कांप उठेगी।

Image

मगरमच्छ ने किया हमला (फोटो साभार-एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाला वीडियो सामने आता है। इसमें से कुछ वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके भी मुंह से निकल उठेगा कि किसी के साथ परोपकार करने से पहले 100 बार सोचना चाहिए। खासकर किसी खूंखार जानवर के साथ परोपकार करने से पहले। हम सभी जानते हैं कि मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में गिने जाते हैं।

हैरान करने वाला वीडियो

मगरमच्छ पानी के अंदर जितने खूंखार होते हैं, पानी के बाहर भी उतने ही बड़े शिकारी होते हैं। इनके चंगुल में आते ही कोई भी जानवर अपनी जान गंवा देता है। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ इंसानों पर हमला करता दिखाई दिया होगा। इसी क्रम में एक वीडियो ने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखते-देखते आपकी आत्मा कांप उठेगी। इस वीडियो में एक शख्स मगरमच्छ को खाना खिलाने पहुंचता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक शख्स मांस खिलाने के इरादे से विशाल मगरमच्छ के पास जाता है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही वह मांस के टुकड़े के साथ आगे बढ़ता है, मगरमच्छ उसी पर हमला कर देता है। वह तो गनीमत रही कि वहीं पर मगरमच्छ का ट्रेनर मौजूद था, जो शख्स को बचाने के लिए दौड़ पड़ता है। इसके बाद मगरमच्छ शांत होता है। अगर ट्रेनर ना होता तो शायद मगरमच्छ उस शख्स को कच्चा चबा जाता। इस हैरान करने वाले वीडियो को एक्स पर @Brutal_0s नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article