वायरल न्यूज़

Bhoot ka Video: पेड़ पर यूं लहरा रही थी भूतनी, वीडियो देख कलेजा कांप जाएगा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 1, 2022, 01:41 PM IST

Ghost Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर भूत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

Image

भूतनी ने माहौल बना दिया...(Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेड़ पर चल रही थी भूतनी!
  • नजारा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Bhoot ka Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। आलम ये होता है कि नजारा देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक 'भूतनी' पेड़ पर चलते हुए नजर आ रही थी। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

आप सबने भूत-प्रेत, चुड़ैल की कहानियां सुनी होगी। जब कभी इनकी कहानियां सुनाई जाती है तो डर के कारण कई लोग थर-थर कांपने लगते हैं। कुछ लोग तो इनके बारे में चर्चा तक करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर 'भूत-प्रेतों' के वीडियो भी वायरल होते हैं। कई लोग तो भूतों का प्रैंक भी करते हैं, जिन्हें देखकर लोग डर जाते हैं। हालांकि, इस वीडियो की क्या सच्चाई है इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। लेकिन, नजारा इतना खौफनाक है जिसे देखकर किसी काभी कलेजा कांप जाए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं रात के अंधेरे में सफेद साड़ी पहनी एक महिला पेड़ पर चल रही है। देखकर साफ लगता है कि ये इंसान नहीं बल्कि भूत है। देखें वीडियो...

खौफनाक नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। हो सकता है आपको अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा हो। कुछ लोग सोच रहे होंगे कि ये प्रैंक है। जबकि, कुछ लोग इसे असली का भी भूत मान रहे होंगे। हालांकि, सच्चाई जो भी हो लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस चौंकाने वाले वीडियो को 'rj_31_wala_deenu' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 42 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं।

डिस्कलेमर: टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article