अभिषेक शर्मा के बल्ले की आंधी में उड़े ये 6 रिकॉर्ड

Abhishek Sharma World Record: टीम इंडिया के आतिशी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 34 गेंद में 108 रन बनाए। अभिषेक ने इस पारी के दौरान 9 चौके और 11 छक्के जड़े। उन्होंने 30 गेंद में अपना शतक पूरा किया और चौकों छक्कों की झड़ी लगाकर सात अहम रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए उन रिकॉर्ड्स पर नजर डालें।

​ (फोटो क्रेडिट BCCI X)

Authored by: Navin ChauhanUpdated Sep 17 2026, 23:08 IST
टेस्ट प्लेइंग नेशन के लिए सबसे तेज शतक01 / 05

टेस्ट प्लेइंग नेशन के लिए सबसे तेज शतक

​अभिषेक शर्मा के नाम टेस्ट प्लेइंग नेशन के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने फिन ऐलन को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐलन ने 33 गेंद में शतक जड़ा था। अभिषेक ने महज 30 गेंद में ये उपलब्धि अपने नाम कर ली है। (फोटो क्रेडिट BCCI X)

दो बार 10+ छक्के जड़ने वाले भारतीय02 / 05

दो बार 10+ छक्के जड़ने वाले भारतीय

अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक पारी में दो बार 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 13 छक्के जड़े थे और अब अफगानिस्तान के खिलाफ 11 छक्के दिल्ली में जड़े। T20I मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक का नाम पहले और दूसरे स्थान पर काबिज है। (फोटो क्रेडिट BCCI X)

टी20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय03 / 05

टी20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय

अभिषेक शर्मा टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली के साथ साझा रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए हैं। विराट और अभिषेक के नाम टी20 क्रिकेट में कुल 10 शतक हो गए हैं जिसमें से 3 शतक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़े हैं। विराट कोहली ने 413 पारी में 10 शतक जड़े थे वहीं अभिषेक ने ये कारनामा 205 पारी में कर दिखाया है। (फोटो क्रेडिट BCCI X)​

दो बार चौकों छक्कों से 100+ रन04 / 05

दो बार चौकों छक्कों से 100+ रन

अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो बार पारी में 100 से ज्यादा रन चौके-छक्कों के जरिए बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 9 चौके और 11 छक्के जड़े और अपने 108 में से 100 रन बाउंड्री के जरिए जोड़े। ऐसा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी किया था। उस मैच में उन्होंने 7 चौके और 13 छक्के जड़े थे और 106 रन केवल बाउंड्री से जोड़े थे। (फोटो क्रेडिट BCCI X)​

साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़े वाले भारतीय05 / 05

साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़े वाले भारतीय

​अभिषेक शर्मा साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बैटर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा। इस मुकाबले से पहले अभिषेक और वैभव 86-86 छक्के के साथ बराबरी पर थे। तीसरे टी20 में 10 छक्के जड़कर अभिषेक 96 छक्कों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। (फोटो क्रेडिट BCCI X)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!