वायरल न्यूज़

Bandar Ka Video: इसे कहते हैं स्वैग...छत पर मजे से पतंग उड़ा रहा था बंदर, अंदाज पर फिदा हुए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 27, 2023, 01:44 PM IST

Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे से पतंग उड़ा रहा है। आलम ये है कि बंदर यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसपर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बंदर ने महफिल लूट ली, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का मजेदार वीडियो
  • छत पर मजे पतंग उड़ा रहा था बंदर
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के काफी अलग-अलग रंग रूप देखने को मिलते हैं। कुछ अंदाज तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ पर अपना दिल हार बैठते हैं। आलम ये रहता है कि रोजाना कोई ना कोई वीडियो (Bandar Ka Video) धमाल मचाते रहता है और यूजर्स इनपर जमकर चटकारे लेते रहते हैं। बंदर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Funny Video) इन दिनों धमाल मचा रहा है, जिसमें वो मजे से पतंग उड़ा रहा है। बंदर का यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है और यूजर्स बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

आज कल आपको कई ऐसे जानवर देखने को मिल जाएंगे, जो इंसानों की नकल करते हैं। इसमें एक नाम बंदर (Monkey Viral Video) का भी है, जो कई बार नकल के मामले में सबको पीछे छोड़ देता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको बंदर का काफी अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं घर की छत पर बंदर मजे से पतंग उड़ा रहा है। जिस तरह बंदर पतंग उड़ा रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो कोई इंसान हो। बंदर का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आप भी वीडियो का आनंद उठाएं...

बंदर ने महफिल लूट ली

वीडियो देखकर जरूर एक पल के लिए आप भी हैरान हो गए होंगे। हो सकता है कई लोग इस तरह का पहली बार नजारा देख रहे हों। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'sad_status_songs' नाम के अकाइंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब चार लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां बंदर की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि ये इंडिया है यहां कुछ भी हो सकता है। एक ने लिखा, 'लगता है ये पापा की परी है'। तो आपको बंदर का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article