वायरल न्यूज़

VIDEO: पुलिस स्टेशन पहुंचा बंदर, फिर अधिकारी के कंधे पर बैठकर करने लगा ऐसा काम, देख कहेंगे- 'भाई इसने तो महफिल लूट ली'

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, इस तरह का नजारा काफी कम ही देखने को मिलता है।

Image

बंदर का अनोखा अंदाज (तस्वीर सभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा अंदाज
  • पुलिसकर्मी के कंधे पर बैठकर ले रहा था मजा
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में कई बार आप सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारों (Shocking Video) को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ नजारे (Monkey Video) ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने जिस देखकर एक पल के लिए जरूर सोच में पड़ जाएंगे।

तस्वीर देखकर आपको जरूर अंदाजा लग गया होगा कि बंदर कुछ कमाल कर रहा होगा। दरअसल, बंदर का स्वभाव कैसा होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार तो बंदर का क्यूट अंदाज देखकर लोग उसका फैन हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक पुलिस अधिकारी अपने काम में व्यस्त हैं। तभी एक बंदर आकर पुलिस अधिकारी के कंधे पर बैठ जाता है। उसके बाद जो बंदर करता है उसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। देखें वीडियो...

बंदर का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आपका दिल भी बाग-बाग हो गया होगा। कई लोग तो इस मजेदार वीडियो को बार-बार देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'abhishek_patel_pavan' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- 'मार्च क्लोजिंग चल रहा है'। एक ने लिखा- लगता है कि काम करवाने आया है बंदर। किसी का कहना है कि सर बहुत थक गए हैं मालिश करने बंदर आया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article