वायरल न्यूज़

Funny Video: बकरी के सामने ज्यादा उछल रही थी मुर्गी, दी ऐसी पटकनी देख दंग रह जाएंगे आप

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 29, 2022, 11:33 AM IST

Bakri Murgi Ka Video: सोशल मीडिया पर बकरी और मुर्गी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Image

दिन बना देगा वीडियो, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरी और मुर्गी के बीच मजेदार लड़ाई
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा धमाल

Bakri Murgi Ka Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Viral Video) को देखकर तो लोग भौचक्के रह जाते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो (Trending Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Bakri Murgi Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक बकरी और मुर्गी के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक मुर्गी बकरी के सामने जबरदस्त अंदाज में उछल रही है। मुर्गी बार-बार बकरी को परेशान करने की कोशिश करती है। हालांकि, शुरू में बकरी उसकी हरकत को इग्नोर करती है। लेकिन, जब मुर्गी मानने के लिए तैयार नहीं होती है, तो बकरी भी फॉर्म में आ जाती है और ताबड़तोड़ उस पर हमला करने लगती है। बकरी लगातार मुर्गी पर हमला करती है। जिस अंदाज में बकरी उस पर हमला करती है उसे देखकर लगता है जैसे उसकी हवा टाइट हो गई होगी। इस अजीबोगरीब नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

मजेदार है मुर्गी-बकरी का वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर उछल गए होंगे। बार-बार इस वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'isaaccoulibaly2020' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 18 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वीडियो ने मौज करा दी। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि मुर्गी की तो हालत खराब हो गई होगी।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article