एजुकेशन

JNVU Result 2026: जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी ने जारी किए पीजी कोर्स के कई रिजल्ट, री-इवैल्यूएशन के नतीजे भी घोषित

जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी ने एमकॉम (बिजनेस फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स) के सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब विश्वविद्यालय के रिजल्ट पोर्टल results.jnvuiums.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी ने जारी किए पीजी कोर्स के कई रिजल्ट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

राजस्थान के जोधपुर स्थित जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी (JNVU) ने पोस्टग्रेजुएशन के विद्यार्थियों को राहत देते हुए कई परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने 4 नवंबर 2026 को एमकॉम (बिजनेस फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स) के सेकेंड और फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब विश्वविद्यालय के रिजल्ट पोर्टल results.jnvuiums.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने 3 नवंबर 2026 को नौ पीजी री-इवैल्यूएशन परीक्षाओं के नतीजे भी जारी किए थे। इनमें एमएससी और एमए के अलग-अलग विषयों के परिणाम शामिल हैं।

एमकॉम के दोनों सेमेस्टर के परिणाम NEP 2020 के तहत जारी किए गए हैं। वहीं री-इवैल्यूएशन के नतीजों में बॉटनी, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, जूलॉजी, सोशियोलॉजी और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन जैसे विषय शामिल हैं।

कोर्स और सेमेस्टररिजल्ट जारी होने की तारीख
M.Com बिजनेस फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स, सेमेस्टर II4 नवंबर 2026
M.Com बिजनेस फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स, सेमेस्टर IV4 नवंबर 2026
एमएससी और एमए के 9 री-इवैल्यूएशन परिणाम3 नवंबर 2026

री-इवैल्यूएशन के नतीजों में एमएससी बॉटनी और केमिस्ट्री के सेकेंड व फोर्थ सेमेस्टर, एमएससी मैथेमेटिक्स के दोनों सेमेस्टर, एमएससी जूलॉजी सेकेंड सेमेस्टर, एमए सोशियोलॉजी सेकेंड सेमेस्टर और एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन फोर्थ सेमेस्टर शामिल हैं।

इन आसान स्टेप्स से देखें JNVU Result 2026

1. सबसे पहले results.jnvuiums.in वेबसाइट पर जाएं।

2. अपनी परीक्षा और सेमेस्टर का विकल्प चुनें।

3. संबंधित कोर्स के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

4. निर्धारित जगह पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

5. Get Result विकल्प पर क्लिक करें।

6. स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर लें।

मार्कशीट में जरूर जांचें ये जानकारी

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपना नाम, रोल नंबर और विषयवार प्राप्त अंक अच्छी तरह देख लें। जिन विद्यार्थियों ने री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था, वे अपने बदले हुए अंकों की भी जांच करें। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए डिजिटल मार्कशीट की कॉपी सुरक्षित रखें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में 1475 प्रधानाचार्य भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article