वायरल न्यूज़

Video: पेड़ की डाल में फंसी गर्दन तो जिंदगी और मौत के बीच झूलने लगा बेबी मंकी, देखिए फिर मां ने क्या किया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 29, 2022, 05:30 PM IST

Baby Monkey Video: बेबी मंकी की गर्दन पेड़ की डाल पर कुछ ऐसे फंसती है, जिससे वह जिंदगी और मौत के बीच झूलने लगता है। जैसे ही मां अपने बच्चे पर खतरा देखती है, उसकी हालत खराब हो जाती है। जब तक बच्चे की जान बच नहीं जाती, मां की जान हलक में अटकी रहती है।

Image

बंदर का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • बेबी मंकी की गर्दन फंसने से बौखला जाती है मां
  • बच्चे को बचाने के लिए मां करती है ऐसा काम

Baby Monkey Video: मां और बच्चे का रिश्ता इस धरती पर सबसे खास होता है। अपने बच्चों पर मुसीबत आती है तो मां अपनी जान पर खेल जाती है। बच्चे पर थोड़ी भी खरोंच मां बर्दाश्त नहीं कर सकती। चाहे इंसान के बच्चे की मां हो या जानवर के बच्चे की मां.. अपने बच्चे को मुश्किल हालात से बाहर निकालने के लिए वह अपनी जिंदगी भी दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटती। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप मां का अपने बच्चे के लिए निश्छल प्रेम को देख सकते हैं।

आफत में पड़ जाती है बेबी मंकी की जान

वीडियो एक बेबी मंकी और उसकी मां से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि एक बेबी मंकी पेड़ की डाल पर खेल रहा होता है तभी उसकी गर्दन पेड़ की डाल पर फंस जाती है। बेबी मंकी की गर्दन पेड़ की डाल पर कुछ ऐसे फंसती है, जिससे वह जिंदगी और मौत के बीच झूलने लगता है। जैसे ही मां अपने बच्चे पर खतरा देखती है, उसकी हालत खराब हो जाती है। वह तुरंत ही अपने बच्चे को बचाने के लिए पहुंच जाती है। इसके बाद वह अपने बच्चे को बचाने की पुरजोर कोशिश करने लगती है। आप देख सकते हैं कि जब तक बच्चे की जान बच नहीं जाती, मां की जान हलक में अटकी रहती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबी मंकी की मां का दिल तब तक बैठा रहता है, जब तक वह अपने बच्चे को बचा नहीं लेती है। मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जोर-जोर से कोशिश करती है। आखिरकार, मां अपने बच्चे को मुश्किल हालात से बाहर निकालकर ले आती है। वीडियो को 'बंदर मामा' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको इस अकाउंट पर बंदर और उनके बच्चों के कई दिल जीतने वाले वीडियो देखने को मिलेंगे। इस वीडियो को देखकर पहले तो यूजर्स का दिल बैठ जाता है, लेकिन जैसे ही मां अपने बच्चे को बचा पाती है, वैसे ही लोग खुश हो जाते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article