वायरल न्यूज़

VIDEO: केयर टेकर की गोद में बैठने की जिद्द कर रहा था हाथी, आखिर में बैठकर ही लिया दम

हाथियों के मजेदार और प्यारे वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि हाथी अपनी मासूम हरकतों से अपने केयरटेकर के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत रहा है।

Image

केयरटेकर की गोद में बैठना चाहता था हाथी (Instagram/@ttxxystory)

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी अपने केयरटेकर की गोद में बैठने की जिद करते नजर आ रहा है। हाथी की यह मासूमियत लोगों के दिल को छू रही है और लोग इस पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों को यह नजारा इतना प्यारा लगा कि उसे देखकर किसी का भी मन पिघल जाए।

केयरटेकर की गोद में बैठने की जिद्द करता रहा हाथी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी बार-बार अपने केयरटेकर के पास जाकर उसकी गोद में बैठने की जिद्द करता है। कई बार वह अपने केयरटेकर की गोद में बैठने की कोशिश करता है लेकिन उसका केयरटेकर उसे बार-बार अपनी गोद में बैठाने से मना करता है। लेकिन वह हाथी मानता नहीं है और बार-बार वह अपने मालिक के पास आकर उसकी गोद में बैठने की कोशिश करने लगता है। वीडियो के आखिर तक उसकी मासूमियत भरी कोशिशें आखिरकार रंग लाती हैं और वह केयरटेकर की गोद में बैठ ही जाता है।

वीडियो पर लोगों ने जमकर लुटाया अपना प्यार

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ttxxystory नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोग इस नन्हे हाथी की मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, लोगों ने वीडियो पर ढेरों प्यारे कमेंट्स भी किए हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ऐसा प्यारा सीन तो कार्टून में भी नहीं देखा!” दूसरे ने लिखा, “जानवरों का दिल कितना साफ और मासूम होता है।”

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article