Elephant Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे कुछ देखने को मिल जाता है, जो यूजर्स का दिल जीत लेता है। ऐसे वीडियो हमारी आंखों को गजब का सुकून देते हैं। इनमें से कई वीडियो यह दिखाते हैं कि जिंदगी कितनी ज्यादा खूबसूरत है। इसी क्रम में एक वीडियो यूजर्स के मन को भा रहा है। यह वीडियो एक नन्हे गजराज और उनकी मां से जुड़ा है। वीडियो में आप जो दिलकश नजारा देखेंगे, वह आपका दिल जीत लेगा। दरअसल, इस वीडियो में नन्हा हाथी अपनी मां की गोद में सोया हुआ नजर आ रहा है।
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हथिनी किसी जगह पर सो रही है। उसी हथिनी की मोड़ी हुई पिछली टांगों पर उसका बच्चा लेटा हुआ है। आप देख पाएंगे कि नन्हा गजराज अपनी मां की गोद में ऐसे सो रहा है, जैसे उसे दीन-दुनिया से कोई मतलब नहीं है। वह अपनी मां की गोद में गहरी नींद में आराम से सो रहा है। नन्हे हाथी के चेहरे पर जिस तरह की मासूमियत और सुकून दिखाई दे रहा है, वह आपका दिल पिघलाकर रख देगा। देखें वीडियो-
इस दिल छूने वाले वीडियो को रिटायर्ड IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'चार टन प्यार पर सो रही है विलासिता। छोटू अपनी मां की गोद में गहरी नींद सो रहा है। झुर्रियों में लिपटा हुआ शुद्ध प्रेम।' वीडियो इतना प्यारा है कि इसे अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह वीडियो लोगों के चेहरे पर लगातार मुस्कान ला रहा है।
