वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: पानी में न भीगने के लिए लंगूर ने लगाया ऐसा दिमाग, देखकर दिमाग के धागे खुल जाएंगे

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक लंगूर नजर आएगा, जो पानी से बचने के लिए निंजा टेक्निक का इस्तेमाल करता दिख रहा है। ऐसे में लोगों को ये वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है।

Image

पानी में न भीगने के लिए बंदर का जुगाड़ (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लंगूर ने लगाया देसी जुगाड़
  • पानी से बचने का निंजा टेक्निक
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Langur Funny Video: इंसानों से ज्यादा समझ जानवरों में होती है, ऐसा कई बार देखा भी गया है। लेकिन ये जानवर जितने समझदार होते हैं उससे कई ज्यादा मजेदार भी होते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही फनी वाला वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद एक बार तो आपके चेहरे पर मुस्कान आ ही जाएगी। इस वीडियो में आपको एक लंगूर दिखाई देगा, जिसने कमाल की कलाकारी दिखाई है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में नजर आ रहा लंगूर कहीं से आ रहा होता है, तभी बीच रास्ते में उसे कुछ दूर तक पानी दिखता है। अब आप तो जानते हैं बंदर हो या लंगूर पानी से बचना चाहते हैं और बारिश के दिन में भी वे किसी गुफा या पेड़ की टहनियों में छिप जाते हैं। ऐसे में पानी में न भीगने के लिए लंगूर ने यहां भी एक अनोखी तरकीब अपनाई। उसने एक पैर से पानी वाले हिस्से को क्रॉस किया। अब लोगों को उसकी ये टेक्निक काफी पसंद आ रही है।

पानी में न भीगने के लिए बंदर का जुगाड़

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लंगूर भी इंसानों की तरह ही काफी समझदार होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि क्या दिमाग लगाया है। बता दें, इस वीडियो को 'waowafrica' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article