Ramayana CBFC: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, इससे जुड़ी नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भारतीय पौराणिक कथा को बड़े स्तर पर पर्दे पर दिखाने की तैयारी है। फिल्म में कई बड़े सितारे अहम रोल में नजर आएंगे। अब इसके सेंसर सर्टिफिकेट, थिएटर में फिल्म का रनटाइम और कहानी से जुड़ी जानकारी सामने आई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Ramayana: 'शूर्पणखा को गलत समझा गया...'- अपने किरदार को लेकर Rakul Preet Singh ने तोड़ी चुप्पी
‘रामायण’ को मिला U सर्टिफिकेट
रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण से जुड़ा एक अपडेट है। CBFC की वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म रामायण को ‘U’ सर्टिफिकेट दिया गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म का रनटाइम 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट तय किया है। फिलहाल फिल्म में किए गए विजुअल कट्स की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। CBFC की वेबसाइट पर ‘रामायण’ की आधिकारिक कहानी के बारे में बताया गया है, 'जब राक्षस सम्राट रावण, जिसे इंसान के अलावा कोई नहीं हरा सकता था, तीनों लोकों पर कब्जा कर लेता है, तब भगवान विष्णु एक महान राजकुमार राम के रूप में धरती पर अवतार लेते हैं। पिता के वचन का पालन करते हुए राम, पतिव्रता सीता और अपने समर्पित भाई लक्ष्मण के साथ कठिन वनवास पर निकल जाते हैं। जब रावण सीता का अपहरण कर लेता है, तब इंसान के रूप में आए भगवान सबसे बड़े युद्ध के लिए खड़े होते हैं।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:चांद देखने बादलों के ऊपर पहुंचीं Parineeti Chopra, यूं खोला राघव चड्ढा संग करवा चौथ का व्रत
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश (Yash) रावण और सनी देओल (Sunny Deol) भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रवि दुबे (Ravi Dubey) लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) शूर्पणखा और अरुण गोविल (Arun Govil) राजा दशरथ के किरदार में दिखाई देंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसके पहले पार्ट को 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर आएगा।
