वायरल न्यूज़

Viral Video: बच्ची पर चढ़ा बदोबदी वाला बुखार, फिर हार्मोनियम लेकर कर दिया ऐसा, लोगों बोले - अब बस भी करो

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची बदो-बदी गाना गाती नजर आ रही है। इस दौरान उसका अंदाज काफी फनी है, जो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

Image

बच्ची पर छाया बदोबदी वाला बुखार (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्ची पर छाया बदोबदी वाला बुखार
  • फनी अंदाज में गाया गाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bado Badi Funny Video: इन दिनों मार्केट में एक गाने ने काफी धूम मचाई है। इसका मुख्य कारण इस गाने के बोल हैं, जिसके बारे में सुनकर ही आपको हंसी आ जाएगी। इधर बीच इस गाने काफी धमाल मचा रखा है। इस गाने को चाहत फतेह अली खान ने गाया है, जिसके गाने का अंदाज इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। लोग भी गाने के बोल बदोबदी को लेकर काफी चर्चाएं कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्ची हार्मोनियम बजाती नजर आ रही है। इस दौरान वह बदोबदी गाना गा रही है। उसके गाने का अंदाज देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। बच्ची ने इतने फनी अंदाज में गाने को गाया है कि क्या ही कहा जाए। लोगों का कहना है कि ये बदोबदी वाला बुखार है, इतना जल्दी नहीं जाने वाला। ऐसे में बच्ची के गायकी की जमकर तारीफ की जा रही है और उसके वीडियो को भी लोग काफी लाइक कर रहे हैं।

बच्ची पर छाया बदोबदी वाला बुखार

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब तक काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है कि ये बदोबदी का साइड इफेक्ट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने तो पूरा का पूरा हनुमान चालीसा ही लिख दिया। बता दें, इस वीडियो को 'rjshveta' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 6.95 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article