मेट्रो में सफर करना लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है लेकिन कई बार यात्रियों के बीच होने वाले विवाद और हंगामे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अब कोलकाता मेट्रो से सामने आया है, जहां दो महिला यात्रियों और ड्यूटी पर तैनात एक RPF पुलिसकर्मी के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है।
दिल्ली नहीं, अब कोलकाता मेट्रो में मचा बवाल
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मेट्रो स्टेशन पर दो महिलाएं RPF के एक जवान के साथ बहस और टकराव करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार, 7 सितंबर को कोलकाता के नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर हुई। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मौके पर माहौल काफी गरम है। महिलाएं RPF पुलिसकर्मी के साथ बहस करती नजर आ रही हैं। आसपास मौजूद लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
महिला यात्रियों पर लगा जुर्माना
हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिला यात्रियों पर RPF जवान के साथ कथित बदसलूकी करने का आरोप लगा। इसके बाद उन पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाए जाने की बात कही जा रही है।
वीडियो देख लोग बोले- ये क्या हो रहा है
यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @contentkikamii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट सामने आते ही लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने इस घटना को लेकर हैरानी जताई, तो कुछ ने मेट्रो में यात्रियों के व्यवहार पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि भारत में कुछ भी हो सकता है। वहीं, दूसरे लोगों ने पूछा कि आखिर मेट्रो स्टेशन पर इतना बड़ा विवाद किस वजह से हुआ। कई लोगों ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों और सुरक्षा कर्मचारियों दोनों को एक-दूसरे के साथ संयम से पेश आना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
