बॉलीवुड

Anushka Sharma तीसरी बार हैं बनने वाली हैं मां? वायरल वीडियो से लगी प्रेग्नेंसी की अटकलें

Anushka Sharma 3rd Pregnancy Rumors Start: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि वह तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

Image

Anushka Sharma तीसरी बार बनने वाली हैं मम्मी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Anushka Sharma 3rd Pregnancy Rumors Start: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अनुष्का शर्मा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार विराट कोहली के साथ अमेरिकी भक्ति गायक कृष्ण दास के कीर्तन में देखा गया था। यहां अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भक्ति में लीन नजर आए। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिये हैं कि क्या एक्ट्रेस तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग केस में MCOCA लागू, आरोपियों की बढ़ीं मुश्किलें

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली इस वीडियो में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नजर आए। वीडियो में एक्ट्रेस ने अनारकली सूट पहना था। लेकिन लोगों ने इसे देख एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर सवाल करने शुरू कर दिये। एक यूजर ने लिखा, "लगता है तीसरा मेहमान जल्द आने वाला है।" दूसरे यूजर ने सवाल किया, "क्या ये प्रेग्नेंट हैं?" तीसरे यूजर ने लिखा, "लगता है विराट (Virat Kohli) और अनुष्का तीसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं।" बता दें कि अनुष्का शर्मा की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर अभी केवल अटकलों तक ही सीमित है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Imran Khan को देश छोड़ने के नोटिस पर राहत मिलेगी या नहीं? 2 नवंबर को होगी सुनवाई

Anushka Sharma की तीसरी प्रेग्नेंसी की लगी अटकलें

Anushka Sharma की तीसरी प्रेग्नेंसी की लगी अटकलें

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली साल 2024 में दूसरी बार मम्मी-पापा बने थे। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा था। वहीं 2021 में एक्ट्रेस को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। अनुष्का शर्मा के फिल्मी करियर की बात करें तो आखिरी बार उन्हें 2018 में आई 'जीरो' फिल्म में देखा गया था। अनुष्का शर्मा ने नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'कला' में कैमियो किया था। एक्ट्रेस झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article