वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करते हुए भारतीय टीम ने पहले ही ओवर से रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। वैभव सूर्यवंशी ने जैकब डफी की पहली गेंद पर चौका जड़कर इसका शुभांरभ किया।
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले ओवर में 26 रन बनाए। यह फुल मेंबर टीम के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड रहा। यह किसी फुल मेंबर टीम के गेंदबाज द्वारा पारी के पहले ओवर में दिए गए रनों के मामले में सबसे ज्यादा है। इसके बाद केमार रोच का नंबर आता है, जिन्होंने 2010 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ओवर में 24 रन दिए थे।
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने 2.2 ओवर में 50 रन बनाकर इतिहास रचा। यह किसी फुलमेंबर टीम का बनाया गया सबसे तेज टीम स्कोर है। इसके अलावा सबसे तेज 100 रन बोर्ड पर लगाने का रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने 5 ओवर में यह आंकड़ा छुआ। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5.3 ओवर में यह आंकड़ा छुआ था। वहीं, भारत ने 1 से 6 ओवर में सबसे ज्यादा स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया। भारत ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 113 रन बनाए।भारत ने 7.4 ओवर में 150 रन बनाकर भी इतिहास रचा। यह मेंस के T20 में सबसे तेज टीम 150 रन का रिकॉर्ड रहा।
अभिषेक शर्मा ने महज 15 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। वहीं, 35 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे तेज अर्धशतक और सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में 11 शतक जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने विराट कोहली (10) को पीछे छोड़ा। वहीं, भारत ने सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। अभिषेक ने टी20I में अपना चौथा शतक जड़ा। रोहित शर्मा (5), सूर्यकुमार यादव (4) के बाद वह तीसरे स्थान पर हैं।
अभिषेक शर्मा T20I क्रिकेट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने 8 बार ऐसा किया है। अभिषेक ने मैच में जैकब डफी की गेंद पर सिक्स लगाकर अपना खाता खोला था। वहीं, अपनी पारी के दौरान कुल 11 सिक्स लगाए। अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की एक पारी में सर्वाधिक बार 10 से ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने तीन बार एक टी20I पारी में 10 या उससे ज्यादा सिक्स जड़े। क्रिस गेल ने दो बार ऐसा किया था।
भारत ने 13.2 ओवर में 199 रन बनाकर इतिहास रचा। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी फुल मेंबर टीम के द्वारा सबसे तेज रन चेज (बची हुई गेंद के हिसाब से) रहा। भारत ने 40 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके पहले नीदरलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 2013 में 37 गेंद शेष रहते मैच जीता था।
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने T20I में 100 से ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी के लिए सबसे ज्यादा रन रेट का रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने 100 रन की साझेदारी के दौरान 18.13 का नेट रन रेट रखा। इससे पहले जोस बटलर और फिल साल्ट ने साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के दौरान 16.8 के नेट रन से बल्लेबाजी की थी।