इजरायल एक ऐसा देश है, जहां पर यहूदियों की संख्या सार्वधिक है। बहुत से लोग सोचते हैं कि इजरायल में सिर्फ यहूदी धर्म के लोग ही रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इजरायल में यहूदियों के साथ-साथ अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग भी रहते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, कि इजरायल में यहूदियों के अलावा और कौन-कौन से धर्म के लोग रहते हैं।
यहूदी धर्म के लोग
इजरायल की आबादी का एक बड़ा हिस्सा यहूदी धर्म को मानता है, इसलिए इजरायल को दुनिया में यहूदियों का देश माना जाता है। इसके अलावा दुनिया भर से कई यहूदी लोग इजरायल में आकर बसते भी हैं।
सांकेतिक तस्वीर (iStock)
मुस्लिम समुदाय
यहूदियों के बाद यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा इस्लाम को अपना धर्म मानता है। इनमें से ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग अरब मूल के होते हैं, जिन्हें अक्सर अरबी इजरायली कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी मस्जिदों में नमाज पढ़ते हैं और अपने धार्मिक त्योहार भी मनाते हैं।
ईसाई धर्म के लोग
मुस्लिमों के बाद इजरायल में ईसाई धर्म के लोग भी खूब रहते हैं। खासकर यरुशलम, नाजरेथ और हाइफा जैसे शहरों में ईसाई धर्म के कई लोग मिल जाएंगे। नाजरेथ को ईसाइयों के लिए बहुत पवित्र जगह माना जाता है क्योंकि माना जाता है कि यही ईसा मसीह का बचपन बीता था।
इजरायल का सबसे पवित्र स्थान टेंपल माउंट, सांकेतिक तस्वीर (iStock)
बहाई धर्म के लोग
इन सबके इतर इजरायल में बहाई धर्म के लोग भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इस धर्म का एक बहुत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हाइफा शहर में स्थित है, जिसे बहाई गार्डन के नाम से जाना जाता है। जहां दुनिया भर से लोग घूमने के लिए आते हैं।
सांकेतिक तस्वीर (iStock)
